एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के बाहर युवक का शव मिला। शुक्रवार रात करीब 10 बजे लोगों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देखा। उसे लोगों ने हिलाया, लेकिन उसने कोई गतिविधि नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को इमरजेंसी में भेजा। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया गया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिले दो युवक
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत में दो युवक अर्ध बेहोशी की हालत में मिले। एक 23 वर्षीय युवक नई बस्ती स्थित आरबी अस्पताल के पास अर्ध बेहोशी हालत में मिला। वहीं दूसरा 40 वर्षीय युवक बस स्टैंड के पास रात 11 बजे मिला। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है।