फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएम के आदेश के बाद भी नहीं रुक रही डीएपी की कालाबाजारी

Mon, 20 Nov 2023 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिरहची। कस्बा में डीएपी खाद की कालाबाजारी जमकर की जा रही है। शिकायतों को लेकर डीएम ने कृषि विभाग को इस पर अंकुश लगाने का आदेश दे चुके हैं। इसके बावजूद कोई असर नजर नहीं आ रहा है। ये दुकानदार किसानों से अवैध वसूली कर खाद की बोरी दुकान के पीछे से बेच रहे हैं।
कस्बा से लेकर ग्रामीण अंचल तक डीएपी की बिक्री कर रहे दुकानदार खुलेआम एक बोरी 1500 से लेकर 1600 तक की बेच रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा खाद का निर्धारित मूल्य 1360 रुपये है। बढौली निवासी किसान हेम सिंह का कहना है कि इस समय मटर और गेहूं की फसलों में खाद लगाने का काम चल रहा है। कस्बा में दुकानदार खाद न होेने की कहकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। महंगे दामों पर खाद लेने वाले लोगों को दुकानदार पीछे के दरवाजे से बोरी निकाल कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फालर निवासी किसान विपन कुमार, बबलेश कुमार, भूप सिंह, पप्पू, राम सिंह आदि किसानों ने बताया कि अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों को विभाग रोक नहीं पा रहा है। जिस कारण वह खुलेआम किसानों से खाद के नाम पर अधिक वसूली कर रहे हैं। जिसे लेकर क्षेत्र का किसान परेशान है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि खाद की कालाबाजारी का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कहीं ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें