विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंहल की अस्थि कलश यात्रा शनिवार दोपहर आगरा रोड पर कान्वेंट स्कूल के पास पहुंची। रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अस्थि कलश को रखा गया। जहां पर भाजपा और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा ने कहा कि अशोक सिंहल के निधन से विश्व भर के हिंदुओं को क्षति हुई है। भाजपा नेता पंकज चौहान ने कहा कि सिंहल ने पूरे विश्व के हिंदुओं को एक मंच पर लाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि रविवार को अशोक सिंहल का अस्थि विर्सजन विधिविधान से सोरों में होगा। इस मौके पर अवधेश गुप्ता बिट्टू पचौरी, राधा रमन वार्ष्णेय, वीरेंद्र जैन, भूपेंद्र सिंह, दिनेश वशिष्ठ, अग्रिम जैन, संदीप जैन, दिनेश वशिष्ठ, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, धीरेंद्र सोलंकी, विक्रांत भदौरिया, विक्रम सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजिल सभा के बाद अस्थि कलश यात्रा सोरों के लिए रवाना हो गई।