फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत बच्ची को दिया जन्म, मां की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत बच्ची को दिया जन्म, मां की भी मौत
विज्ञापन

मिरहची(एटा)। दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में मिरहची क्षेत्र के नगला परसोती की महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद महिला की भी मौत हो गई। दोनों शव गांव में आने के बाद मायके पक्ष के लोगों इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने श्मशान से दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विरमपुर निवासी सहदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने सात साल पहले बेटी पूजा की शादी गांव नगला परसोती निवासी रविंद्र के साथ की थी। दोनों की तीन साल की एक बेटी है। एक माह पूर्व रविंद्र के बड़े भाई ने बेटी से मारपीट की थी। बेटी उस समय गर्भवती थी। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना पर वे बेटी के ससुराल पहुंचे और मायके लाकर इलाज कराया। कुछ दिन बाद बेटी को ससुराल छोड़ आए। दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग पूजा को अलीगढ़ ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। एक दिसंबर को पूजा ने मृत बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही पूजा की भी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों शव नगला परसोती आने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उस समय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया मायके पक्ष के सामने ही अंतिम संस्कार किया जा रहा था। किसी बात को लेकर वहां धक्का मुक्की होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अभी तहरीर नहीं मिली है। सीओ सदर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें