फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पानी की पाइपलाइन के चैंबर में गिरी बाइक, युवक की मौत

Tue, 28 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन लाइन के खुले चैंबर में फंसकर बाइक गिर गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।थाने में सूचना देते हुए कालीचरन निवासी गांव वंदनगर ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9:30 बजे पुत्र हृदयराम खेत पर पानी लगाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में जल निगम द्वारा गड्ढा कर पानी की पाइपलाइन का चैंबर बनाया गया है। लेकिन इसे पाटा नहीं गया है। यह चैंबर पुत्र को रात के अंधेरे में नहीं दिखा। जिससे वह मोटरसाइकिल समेत चैंबर में गिर गया। हम लोग उसको इलाज के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जल निगम की लापरवाही के चलते हृदयराम की जान गई है। इससे पहले भी दो और घटनाएं हुई थीं। इसकी जानकारी ठेकेदार को देकर ढक्कन लगाने का अनुरोध किया था। लेकिन लापरवाही बरती गई। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर का कहना है कि लगाए गए आरोपों पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें