फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगीपुर में पैर पसार रहा चिकिनपॉक्स

Thu, 10 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंवास गांव के बाद अब भगीपुर गांव में चिकनपॉक्स तेजी से पैर पसार रहा है। आलम यह है कि पिछले चार दिन में 15 से बीस बच्चे, युवतियां और महिलाएं बीमार हैं और बिस्तर पर पड़े हैं। खास बात यह है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थय विभाग बेखर है। इसके चलते ग्रामीण निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


 भगीपुर निवासी अमोल कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व पड़ोसी बच्चे अखिलेश और सान्या चिकिन पॉक्स की चपेट आए। परिवारीजनों ने इलाज शुरू कराया, लेकिन इसी बीच आसपास के बच्चे प्रियंका उमेश, आकांक्षा, अभिनव, आल्या अश्वनी, दीपक समेत महिलाएं और युवतियों भी बीमारी की चपेट में आ गई। जानकारी देने के बाद भी स्वास्थय विभाग के चिकित्सकों की टीम इलाज करने गांव नहीं पहुंची, जबकि संक्रामक रोग तेजी से ग्रामीणों में फैलता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी इलाज नहीं मिलने के कारण ग्रामीण निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने जानकारी नहीं मिलने का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम भोगपुर भेज कर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें