फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार दिवस पर ली शपथ

Thu, 10 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मानवाधिकार दिवस गुरुवार मनाया गया। इस दिवस पर कहीं पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ,तो कहीं पर छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही मानवाधिकार दिवस पर शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  कार्यालय पर बीएसए एसएस यादव ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को मानवाधिकार की शपथ ली। डीएसएएस हायर सेकेंडरी स्कूल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने कहा कि मानव अधिकार मनुष्य की आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है। अनिल कुमार पचौरी, शिवमंगल कुमार, राजीव कुमार, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, जितेंद्र कुमार, नवाब सिंह समेत अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। राष्ट्रीय एकता एवं गांधी विचार वाहिनी ने गोष्ठी का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष कैलाश चंद्र सविता ,अमित स्वरूप सक्सेना ने मानवाधिकार दिवस को लेकर विस्तार से बताया।

राहुल शर्मा , सौरभ वर्मा ,पंकज पांडे, कमल श्रीवास्तव ,मनोज सविता ,आशीष राज , रामप्रकाश ,जयप्रकाश सिंह ,रामसिंह मौजूद रहे। जेएलएन डिग्री कालेज में मानवाधिकार की चुनौतियां विषय पर छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दस छात्राओं ने अपने विचार रखे। पूजा तोमर प्रथम, प्रगति द्वितीय और श्वेता यादव ने तृतीय स्थान पर रहीं। डा. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बच्चों को मानवाधिकार दिवस के बारे में बताया। प्राचार्य डा.सत्यपाल सिंह, हरिओम शर्मा ,अनिल सक्सेना ,वाचस्पति यादव , शकील अहमद , कांता भारद्वाज, प्र्रद्युम्न चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। अलीगंज तहसील सभागार में  मानवाधिकार दिवस पर  उप जिलाधिकारी चंदन कुमार पटेल ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए मानवाधिकार के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में आराम सिंह यादव, अल्का चौहान, बच्चनलाल, ग्याप्रसाद, चरनसिंह, विजयसिंह, रामफलसिंह, जागेश्वरसिंह, सुशील कुमार, सादाब खां, मोहनलाल, आदि कर्मचारियों ने शपथ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें