फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बन युवतियों ने तीन लाख के आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में ही एक सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आई दो युवतियों ने तीन लाख के आभूषण उड़ा दिए। सराफ ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाथी गेट के पास नितिन वर्मा निवासी रेवाड़ी मोहल्ला की सराफ की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दुकान पर ग्राहक के रूप में दो युवतियां आईं और सोने के पेंडल व टॉप्स देखने लगीं। इस दौरान एक-एक पैकेट पेंडल व टॉप्स की चोरी कर ले गईं।
विज्ञापन

चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली नगर में ही अवनींद्र कुमार निवासी मुबारिकपुर छछैना थाना मलावन ने दो सौ रुपये चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला में राकेश बाबू निवासी नगला लौकी ने गांव के ही मनमोहन सहित तीन के खिलाफ घर में घुसकर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की रिपोर्ट लिखाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें