एटा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में सुझाव लिए। डीएम ने कहा कि मतदाता पंजीकरण के लिए 5 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर डीएम ने निर्देश दिए कि 5 दिसंबर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहेंगे। अधिकारी बूथों का निरीक्षण करेंगे। मतदाता पंजीकरण कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि 5 दिसंबर को अपने नजदीकी बूथ पर जाकर मतदाता बनने के लिए फार्म भर सकते हैं। बैठक में एसडीएम रामनयन, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, तहसीलदार सीपी सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, एडीईओ राजेन्द्र कुमार भारती, एडीईओ पंचायत सुधाकर मैथिल, भाजपा नेता सुशील गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी आदि मौजूद रहे।