उत्तर प्रदेश के एटा में अवैध संबंधों में बाधक बन रही सास को बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला। लाश को घर में ही दफनाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। अदालत ने महिला और उसके प्रेमी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
शाम को घूमने निकली थीं माया देवी
जैथरा निवासी विशुनचंद्र गुप्ता की पत्नी सुमनलता ने 12 मार्च 1997 को जैथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी सास राममूर्ति उर्फ माया देवी चार मार्च 1997 को शाम को घूमने गईं थीं। वह अभी तक नहीं लौटी हैं। इस पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सुमनलता गुप्ता और नगला भूड़ा निवासी नवी हसन के बीच अवैध संबधों का खुलासा हुआ।