फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने से किया इनकार

विज्ञापन
पोलियो अभियान के दौरान दवा पीने से मना करने वाले परिवारों को समझाती यूनिसेफ की टीम । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एक ओर दुनियां कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रही है और टीकाकरण पर निगाहें टिकी हुई हैं दूसरी ओर आज भी लोग पोलियो की दवा पिलाने से बच रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को जाटवपुरा मोहल्ले में सामने आया। जहां लोगों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाने से इनकार कर दिया। इस पर टीम ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे यूूनीसेफ की टीम ने लोगों को समझाया, तब जाकर वह पोलियो की दवा पिलाने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

वर्तमान में पोलियो के समूल नाश के लिए दो बूंद जिंदगी की अभियान के तहत घर-घर जाकर जन्म से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जा रही है। मंगलवार को पोलियो की दवा पिलाने के लिए टीम स्थानीय जाटवपुरा मोहल्ला में पहुंची। यहां अभियान के दौरान कई परिवारों ने बच्चों को दवा पिलाने से इनकार कर दिया। यह वह लोग हैं जिन्हें पूर्व में पोलियो की दवा पिलाने के लिए चिहांकित किया गया था। दवा नहीं पिलाने पर वर्करों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
जानकारी पर यूनीसेफ के डिस्ट्रिक्ट मोबलाइजर आलोक वर्मा के नेतृत्व में अर्बन की ब्लॉक मोबलाइजर पूनम यादव मौके पर पहुंच गईं। दोनों अधिकारियों ने परिवार के लोगों को समझाया। इसके बाद अभिभावक मान गए और बच्चों को दवा पिलवाई। उल्लेखनीय है मंगलवार को सघन पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण में टीम द्वारा छूटे एवं मना करने वाले बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जा रही है। इस अवसर पर सुपरवाइजर मीनाक्षी सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें