कलक्ट्रेट धरना स्थल पर धरना देते किसान ।
- फोटो : ETAH
एटा। गांव सकतपुर में प्रबंध समिति के बिना प्रस्ताव पास किए अधिकारियों द्वारा भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसी को लेकर ऑल इंडिया किसान यूनियन के तत्वावधान में किसान कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मांग पूरी न होने तक धरना देने की बात कही है।
मंगलवार को धरना स्थल पर बैठे ऑल इंडिया किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राय सिंह ने बताया गांव सकतपुर में पूर्व में ग्राम समाज की भूमि पर गांव के लोगों को पट्टा दे दिया गया था। बीते दिनों अधिकारियों द्वारा 13 सौ बीघा जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसी को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए है। उन्होंने कहा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।