फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भतीजी को बधाई देने आ रही बुआ की सड़क हादसे में मौत

Tue, 07 May 2024 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। न्यायिक अधिकारी बनी भतीजी को बधाई देने आ रही महिला की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना पर बाइक से गिर गईं।
विज्ञापन

शहर के शांतिनगर निवासी उमाकांत तिवारी की बेटी प्रज्ञा तिवारी ने उत्तराखंड पीसीएस जे की परीक्षा पास की है। इससे उनके घर में खुशी का माहौल है। भतीजी को बधाई देने हाथरस जिले के कस्बा व थाना सिकंदराराऊ के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील निवासी बुआ सुधा शर्मा (55) भी बाइक से पति अजीत शर्मा के साथ एटा आ रहीं थीं।
रास्ते में पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना पर बाइक ब्रेकर पर आकर अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते सुधा उछलकर सड़क पर जा गिरीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति अजीत स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में बिठाकर उनको मेडिकल कॉलेज लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए लेकर चले गए।
विज्ञापन


अन्य हादसों में तीन घायल
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत शिकोहाबाद रोड पर तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं कोतवाली नगर के हिंदू नगर निवासी विष्णु व शांतिनगर निवासी भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें