फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ढलते ही बंद होने लगते हैं एटीएम

विज्ञापन
बंद पड़ा केनरा बैंक का एटीएम । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एटीएम के माध्यम से बैंक ग्राहकों को 24 घंटे कैश निकासी की सुविधा देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि सूर्य ढलते ही एटीएम बंद होने लगते हैं। कुछ में कैश खत्म हो जाता है तो अधिकांश में ताले डाल दिए जाते हैं। लीड बैंक केनरा तक का एटीएम बंद नजर आता है। बैंक बंद होने के बाद लोगों को एटीएम से कैश निकालने की सुविधा नहीं मिल पा रही। इमरजेंसी में लोग कैश के लिए भटकते रह जाते हैं। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार शाम को शहर के एटीएम की हालत परखी तो यह स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

केस-1: शाम 6 बजे
सिविल लाइन में लीड बैंक केनरा बैंक की मुख्य शाखा स्थित है। इसी परिसर में बाहर की ओर इसका एटीएम लगा हुआ है, लेकिन इसका शटर ही गिरा हुआ था। एक-दो लोग धन निकासी के लिए पहुंच रहे थे, जो शटर बंद देख दूर से ही निराश होकर लौट जा रहे थे।
केस-2:- शाम 6:10 बजे
शहर की व्यस्ततम बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है। सिविल लाइन में इसका एटीएम भी बैंक के बाहर लगा हुआ है। वहीं बैंक बंद होने के बाद इसके एटीएम को भी बंद कर दिया गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में इसे बंद ही रखा जाता है। अब यह सुबह ही खुलेगा।
विज्ञापन

बैंक की गाइडलाइन को कर रहे दरकिनार
शहर में 20 से अधिक एटीएम हैं। रात के वक्त लगभग सभी में ताला लगा हुआ मिलता है। जबकि बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक रात को एटीएम खोलने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बाहर एक गार्ड को तैनात करने का प्रावधान है। इस प्रावधान को भी बैंक दरकिनार कर रहे हैं। एक भी एटीएम के बाहर गार्ड को तैनात नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें