फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तरल मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए देखीं व्यवस्थाएं

Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में तरल मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होना है। पुराने चिकित्साधिकारी भवन इसमें रुकावट बना था। इसके अलावा यहां से नए भवन तक पाइप लाइन पड़नी है। इसको लेकर सोमवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल व कंपनी के अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि जल्द ही भर्ती मरीजों को लिक्विड मेडिकल प्लांट से आक्सीजन मुहैया होगी। मेडिकल कालेज को लाइसेंस मिल चुका है। उन्होंने बताया कि प्लांट ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट के बराबर में लगाया जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन आदि पहले ही तैयार करा लिया गया है। प्लांट की तरफ जाने वाले रास्ते में पुराना चिकित्साधिकारी भवन आ रहा था। उसको हटाया जाएगा। इसके साथ ही प्लांट से नए भवन तक पाइप लाइनी डाली जाएगी। इसके माध्यम से ही ऑक्सीजन की सप्लाई नए भवन में पहुंचेगी। इसको लेकर कंपनी से आए अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं को देखा गया। उन्होंने बताया पाइप लाइन नए भवन तक डालने में पीछे आबादी क्षेत्र आ रहा है। उसका भी ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल में व्यवस्थाओं को देखा गया है कहां से कहां तक लाइन पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें