एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव रम्पुरा में सोमवार की दोपहर एक युवक फंदे से लटक गया। परिजन ने देख लिया और उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए। युवक शराब पीने का आदी है और पत्नी के मायके जाने की धमकी से नाराज होकर फंदे पर लटकने की बात कही जा रही है।
गांव रम्पुरा निवासी सुनील कुमार ने पंखे से मफलर बांधकर फंदे से लटक गया। पत्नी ने लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। तहेरे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम सुनील का पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार की सुबह वह पत्नी से शराब के लिए फिर रुपये मांगने लगा। तब पत्नी ने रोज-रोज शराब पीकर उत्पात मचाने और बच्चों को परेशान करने की बात कही। मायके जाने की धमकी भी दी। बताया कि पत्नी कपड़े आदि समेट कर जाने की कहने लगी, तो दोनों में विवाद हो गया। अन्य परिजन ने मामला शांत कर दिया। पत्नी घर के काम में लग गई और सुनील ने कमरे में घुसकर मफलर से फंदा लगा लिया।