फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रसव के बाद एक और प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। शहर के श्री कृष्णा हॉस्पिटल में प्रसव के बाद 22 वर्षीय प्रसूता मोहिनी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के बगराई गांव की निवासी थी। अस्पताल का विभाग में कोई पंजीकरण नहीं है। इससे पहले भी अवैध अस्पतालों में महिलाओं की मौत के मामले सामने आते रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मृतका के पिता रामबहादुर ने बताया कि मोहिनी की शादी पटियाली निवासी अर्जुन सिंह के साथ 17 फरवरी 2025 को हुई थी।
डिलीवरी के लिए 21 अप्रैल को पटियाली स्थित किरन गोपाल हाॅस्पिटल धुमरी रोड पर एडमिट कराया था। यहां चिकित्सकों ने खून की उपलब्धता न होने की वजह से शहर के गंजडुंडवारा मार्ग स्थित श्री कृष्णा हाॅस्पिटल में भर्ती कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने वहां पर लाकर भर्ती करा दिया। 22 अप्रैल की शाम को उसका सिजेरियन प्रसव कराया। प्रसव के चार घंटे बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पुष्पेंद्र समेत अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं परिजन ने हाॅस्पिटल में हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें