फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अन्नपूर्णा मॉडल शॉप 42 दुकानें मनरेगा से की गईं तैयार

Tue, 09 Jul 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरकार की ओर से राशन की दुकानों को उच्चकोटि का बनाने की पहल रंग ला रही है। मनरेगा की ओर से अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का निर्माण कराया जा रहा है, जिला में अब तक 42 दुकानें पूर्ण हो चुकी हैं। इनमें राशन के साथ ही अन्य खाद्यान सामग्री भी सरकार बिक्री कराएगी।
विज्ञापन

जिला में पिछले वर्ष प्रथम चरण में 25 दुकानों का निर्माण कराया जाना था, इनको 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करा दिया गया था। दूसरे चरण में वर्ष 2024-25 में 50 दुकानें अन्नपूर्णा की तैयार करने के लिए लक्ष्य दिया गया। इनमें से 17 दुकानें पूर्ण कर ली गई हैं। इन दुकानों को संंबंधित ग्राम पंचायत के कोटा डीलरों के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद राशन की दुकानों पर सरकार खाद्यान्न की बिक्री कराएगी।
राशन की दुकानें पर अनाज, चीनी की बिक्री की जाती थी, लेकिन अन्नपूर्णा मॉडल शॉप बनने के बाद भविष्य में इसका संचालन जनसुविधा केंद्र की तरह होगा। राशन के साथ यहां से आय, जाति, जन्म, निवास प्रमाण-पत्र, आधार, पेंशन व अन्य सेवाएं मिलेंगी। विभिन्न प्रकार के बिल जमा किए जा सकेंगे। पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर, ई-स्टांप, अग्निशमन यंत्र मिलेंगे।
विज्ञापन

माइक्रो एटीएम, बीसी सखी आदि की सेवाएं भी मिलेंगी। कार्डधारकों को एक स्थान पर कई तरह की सुविधा देने की तैयारी है। सभी केंद्रों का निर्माण श्रम एवं रोजगार मनरेगा की ओर कराया जा रहा है।
डीसी मनरेगा एवं उपायुक्त स्वरोजगार प्रभूदयाल ने बताया कि अब तक जिला में 42 अन्नपूर्णा मॉडल शॉप तैयार हो चुके हैं। इनको जनप्रतिनिधियों की ओर से कोटा डीलरों के सुपुर्द कराया जा रहा है। यहां पर तमाम तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी और लोगों को लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें