फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिव मंदिर में प्रतिमाएं खंडित होने पर आक्रोश, जाम और हंगामा

Tue, 18 Mar 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बड़ा बाजार चौराहा पर जाम लगाए बैठे लोगों को समझातीं एसडीएम भावना विमल और सीओ नितीश गर्ग। - फोटो : बड़ा बाजार चौराहा पर जाम लगाए बैठे लोगों को समझातीं एसडीएम भावना विमल और सीओ नितीश गर्ग।
विज्ञापन
जलेसर। कस्बे के मोहल्ला पंसारियान में मंगलवार सुबह मंदिर में स्थापित शिव परिवार की प्रतिमाओं को खंडित देख आक्रोश पनप गया। मंदिर के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए बड़ा बाजार चौराहा पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शाम तक मामले का खुलासा कर दिया। पूजा करने गया एक युवक बंदरों के हमले से गिरा था, इसकी वजह से प्रतिमाएं खंडित हुईं।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियन स्थित भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर में शिवलिंग और नंदी महाराज की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं। मंदिर के सामने रहने वाले दिलीप अग्रवाल की पत्नी सपना ने बताया कि सुबह 6 बजे वह मंदिर की साफ-सफाई कर वापस अपने घर आ गई थीं। तब तक सभी प्रतिमाएं ठीक थीं। सुबह करीब 8 बजे अन्य लोग गए तो प्रतिमाएं खंडित अवस्था में मिलीं। उन्होंने अन्य लोगों को जानकारी दी। पुलिस की गाड़ी आई और देखभाल कर वापस लौट गई। इस पर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।

सूचना मिलते ही विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और पुलिस-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बड़ा बाजार चौराहा पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम भावना विमल, सीओ नितीश गर्ग, कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव पहुंचे। कार्यकर्ताओं व अन्य आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन भी दिया। इस पर लोग माने और जाम खोल दिया। अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

देर शाम तक पुलिस ने मोहल्ले के लोगो से पूछताछ की। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसमें आए वैभव मिश्रा से पुलिस ने पूछताछ की तो सच सामने आ गया। वैभव ने बताया कि जब वह पूजा करने गए तो मंदिर में बंदरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे वह गिर पड़े और प्रतिमाएं खंडित हो गईं। बाद में इतनी भीड़ और हंगामा देखकर घबरा गए थे, इसलिए तुरंत यह बात नहीं बता सके थे।
पालिकाध्यक्ष पति संजीव वर्मा, विहिप के नगर अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, भाकियू हलधर व्यापार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बंसल, व्यापार मंडल के चेयरमैन आदित्य मित्तल, आकाश गुप्ता, रूपम गुप्ता, शुभम गुप्ता, निशांत मित्तल आदि लोग मौजूद थे।

औरंगजेब मामले से जोड़ते हुए दी तहरीर

अग्रवाल समाज के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें लिखा कि इस घटना का संबंध 17 मार्च को बजरंग दल द्वारा औरगंजेब पर की गई टिप्पणी से है। बदला स्वरूप समुदाय विशेष द्वारा यह कार्य किया गया है। इस घटना की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें