फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एनीमिया के बढ़ रहे मरीज, 10 मरीजों ने लिया उपचार

Thu, 13 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सर्दी, खांसी व वायरल बुखार के साथ एनीमिया के मरीज भी उपचार ले रहे हैं। 20 से 35 वर्ष के लोगों में एनीमिया की शिकायतें मिल रहीं हैं। इन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन 600 से अधिक मरीज विभिन्न बीमारियों का उपचार ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब 300 सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों ने उपचार लिया। चिकित्सकों ने बताया कि आयरन और विटामिन बी-12 की कमी की वजह से एनीमिया के मरीज भी उपचार ले रहे हैं। करीब 10 मरीज एनीमिया से पीड़ित आ रहे हैं। इन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
चिकित्सकों ने बताया कि पोषक तत्वों की कमी की वजह से 20 से 35 वर्ष के लोगों में यह बीमारी अधिक होती है। एनीमिया से पीड़ित मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बताया कि आमतौर पर यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा मिल रही है। बृहस्पतिवार को सामान्य वार्ड में कुल 35 मरीजों को भर्ती किया गया जिसमें 10 मरीज एनीमिया से पीड़ित थे। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- आयरन युक्त भोजन का सेवन करें।
- भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें आदि शामिल करें।
- चाय और कॉफी का सेवन कम करें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें