फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रसव के दौरान बच्चा, बाद में जच्चा की मौत

Thu, 13 Nov 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक शिवानी। फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की वजह से प्रसव के दौरान बच्चा और बाद में जच्चा की मौत हो गई। परिजन ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर बृहस्पतिवार की रात करीब 1 बजे उदयपुर निवासी विनय ने अपनी पत्नी शिवानी (25) को प्रसव के लिए भर्ती किया था। लगभग 1:30 बजे सामान्य प्रसव होने के बाद मृत बच्चा पैदा हुआ। प्रसव के बाद लगातार रक्त बहने लगा और हालत खराब हो रही थी। इसके बावजूद भी करीब आधा घंटे बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता की छुट्टी कर दी।
गंभीर हालत में परिजन प्रसूता को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ला रहे थे। परिजन प्रसूता को रात के लगभग 3 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत शिवानी को मृत घोषित कर दिया। परिजन स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शादी
बहनोई अवधेश कुमार ने बताया कि विनय की शादी थरौली निवासी शिवानी के साथ तीन साल पहले हुई थी। तब से कोई बच्चा नहीं हुआ। उपचार चल रहा था और उसी की वजह से यह पहला बच्चा हुआ था। वह भी प्रसव के दौरान मृत पैदा हुआ। घर में मातम छाया हुआ है। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट में प्रसव के दौरान बच्चा और बाद में जच्चा की मौत हुई है। स्वास्थ्यकर्मियों ने आधे घंटे बाद ही प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें