फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनस और योगेंद्र रहे प्रथम

विज्ञापन
मारहरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा। कस्बा के रेलवे रोड स्थित द्रोपा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया अलीगढ़ मंडल द्वारा सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। अनस और योगेंद्र प्रतियोगिता में प्रथम रहे।
विज्ञापन

संस्था ने 21 नवंबर 2021 को डॉ. अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन द्रोपादेवी इंटर कालेज में कराया था। रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर इसके परिणाम घोषित किए। सीनियर वर्ग में योगेंद्र प्रताप सिंह ने 100 अंकों में से 81 हासिल किए। वहीं जूनियर वर्ग में अनस शाह ने 100 में 61 अंक पाकर अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रवीन कुमार, यतेंद्र सिंह, रविंद्रपाल सिंह, आरती देवी, कृष्णवीर सिंह, विनोद कुमार, आर्य, अरविंद कुमार, राकेश बाबू, हरेंद्र सिंह कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें