फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, खेल रहे मासूम की मौत

Tue, 13 Jan 2026 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कार्तिक का फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगंज। मोहल्ला काजी में मंगलवार सुबह बिजली के खंभे में करंट उतर आया। घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन विलाप करने लगे। मोहल्ले के लोगों में विद्युत निगम की लापरवाही पर आक्रोश है।
विज्ञापन


मोहल्ला काजी में सत्यवीर का पुत्र कार्तिक (5) सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह घर के सामने लगे बिजली के खंभे तक पहुंच गया। खंभे के छू जाते ही करंट के झटके से वह जमीन पर गिर गया। यह देख घबराए परिजन कार्तिक को अचेतावस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मासूम के मृत घोषित किए जाते ही परिवार के सदस्य बिलखकर रोने लगे। बिजली के खंभे में करंट से मोहल्ले के लोग खासे भयभीत हैं और विद्युत निगम की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं। सीओ अलीगंज नितेश गर्ग ने बताया कि जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें