फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: डीएम की निगरानी फेल, एंबुलेंस का संचालन बेहद घटिया; 30 दिन में पांच बार समय पर नहीं पहुंची

Fri, 02 Feb 2024 06:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में डीएम की निगरानी लगभग फेल नजर आ रही है। यहां एंबुलेंस का संचालन ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है। 30 दिन में पांच बार एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सरकारी एंबुलेंस 108 व 101 एंबुलेंस समय से मरीजों तक पहुंचे। इसके लिए डीएम द्वारा निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी लगातार चेकिंग कर रहे हैं। इसके बाद भी एंबुलेंस देरी से पहुंच रही हैं। 108 की एक एंबुलेंस माह में पांच बार देरी से पहुंची। इस पर चालक व ईएमटी को कंपनी से हटाने के लिए पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


एंबुलेंस प्रभारी लोकमन सिंह ने बताया बृहस्पतिवार की रात को डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर के साथ अवागढ़ में एंबुलेंसों की पड़ताल की गई। इस दौरान एक एंबुलेंस समय से पहुंचती नहीं मिलीं। एक एंबुलेंस के माह में पांच बार देरी से पहुंचने की बात सामने आई। 

इस पर इस 108 एंबुलेंस के चालक अनिल व ईएमटी राहुल को सेवा से हटाने के लिए पत्र लिखा है। पूर्व में भी इस एंबुलेंस की शिकायतें आने पर चालक व ईएमटी को जलेसर से अवागढ़ भेजा गया था। उन्होंने बताया अवागढ़ में दो और एंबुलेंसों की पड़ताल की गई। दोनों में व्यवस्थाएं सही मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें