फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोरी को खींचकर प्लांट में ले गया आरोपी, किया घिनौना काम; पता चला तो खिसक गई घरवालों के पैरों तले जमीन

Fri, 02 Feb 2024 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में आरोपी एक किशोरी को खींचकर पानी के प्लांट में ले गया। यहां उसके साथ घिनौना काम किया। पता चला तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में किशोरी को एक युवक पानी के प्लांट में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी हुई तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने प्लांट मालिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र की है। महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 14 वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे कस्बे में एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। वहां करीब 25 वर्षीय कुनाल गुप्ता निवासी मोहल्ला मुहरान खड़ा हुआ था। 

किशोरी निकली तो उसका हाथ पकड़कर उसे अपने पानी के प्लांट में ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि किसी से कहा तो जान से मार दूंगा। घर आकर किशोरी ने बताया तो जानकारी हुई। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 

निधौली कलां थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया गया है। इसके आधार पर रिपोर्ट लिखकर किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें