विकास कराने में अखिलेश सरकार अग्रणी: देवेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव को देखते हुए सपा नेताओं ने की शनिवार को आयोजित बैठक में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने एवं विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। सम्मेलन का कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम चार सितंबर को अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज, छह सितंबर को पटियाली के अमीर खुसरो पुस्तकालय एवं सात सितंबर को कासगंज में अमांपुर अड्डे के पास बालाजी गेस्ट हाउस में पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुवंर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की सरकार ने पूरे प्रदेश विकास कराया। यही कारण है पूरा प्रदेश पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से कल से शुरू होने वाले बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों को सफल बनाने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष डा. जीएल बघेल एवं राजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद को भुला कर पार्टी के लिए काम करें। महामंत्री चौधरी कौशर हमीद एवं सपा नेता राहुल पांडेय ने अपने ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। डा. गंगाराम यादव, ब्रजगोपाल यादव, राजेश अग्रवाल, डा. बीके राजपूत, राजकुमार राघव, अजंट सिहर यादव, बिजेंद्र सिंह गौर, महाराज सिंह बघेल, डा. केपी सिंह, राम नरेश यादव, अभय यादव आदि ने संबोधन किया। इस मौके पर डा. बिजेंद्र यादव, राजवीर सिंह साहू, शमशाद अख्तर, मोहम्मद नासजीम, मनोज यादव आदि सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।