फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डाकघर पहुंचकर एसडीएम ने आधार कार्डों की जांच की

Thu, 08 Aug 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की शिकायतें हुईं। कुछ दिन पूर्व उप जिलाधिकारी ने जन सेवा केंद्रों पर छापेमारी की थी। जिसमें फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों को जारी करने वालों पर कार्रवाई की गई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने डाकघर पहुंचकर यहां बनवाए जा रहे आधार कार्डों की पड़ताल की।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार बृहस्पतिवार को डाकघर पहुंचे। यहां बनाए जा रहे आधार कार्डों का निरीक्षण किया। विभागीय सक्षम अधिकारी द्वारा आवेदनों के साथ प्रस्तुत किए जा रहे जन्म प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। निर्देशित किया कि क्यूआर कोड स्कैन कर सतर्कतापूर्वक जन्म प्रमाण पत्रों का सत्यापन करें। संदिग्ध जन्म प्रमाण पत्र की सूचना थाना प्रभारी को दें।

2 सप्ताह बाद भी नहीं हो पाई जांच
कस्बा राजा का रामपुर में 26 जुलाई को डाकघर सहित जन सेवा केंद्र, फोटो स्टेट की दुकानों पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने जांच की थी। सभी को जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर सख्त हिदायत दी थी। वहीं कस्बा स्थित डाकघर से जनवरी 2024 से 26 जुलाई तक आधार कार्ड बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त किया, लेकिन डाकघर से आधार कार्ड बनाने के लिए प्रयोग होने वाले जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुए, जिसको लेकर 2 सप्ताह बाद भी जांच नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें