फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा और 500 रुपये ले गए

Sun, 29 Sep 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला न्यू रेवाड़ी निवासी एक रिक्शा चालक को अज्ञात लोगों ने नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद ई-रिक्शा व 500 रुपये लेकर फरार हो गए। मोहनपुर थाना जलेसर के पास घटना को अंजाम दिया गया। चालक ने पीटकर घायल करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला निवासी मनु कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता रूपेंद्र ई-रिक्शा चलाकर हम लोगों का पालन-पोषण करते हैं। रोज की तरह ही शनिवार को भी सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। दोपहर में घर पर खाना खाने आते थे, लेकिन शनिवार को शाम तक घर नहीं लौटे। हम लोगों को चिंता होने लगी। शाम लगभग 6 बजे एक फोन आया और बताया कि पिता जलेसर के पास मोहनपुर गांव पर हैं, उनकी तबीयत खराब है। हम लोग वहां पहुंचे। पिता के पास ई-रिक्शा नहीं था।
पूछने पर पिता ने बताया कि कुछ लोग सवारी बनकर आए और जलेसर के लिए ई-रिक्शा बुक किया। उनको लेकर चला तो रास्ते में मुझे कोल्डड्रिंक पिलाई। उसके बाद मैं बेहोश हो गया। इसके बाद मेरी पिटाई भी की। शाम लगभग 5:30 बजे मुझे होश आया तो देखा मेरा रिक्शा और जेब में रखे 500 रुपये गायब हैं। आसपास के लोगों को बताया तो उन्होंने फोन करके घर पर जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। जलेसर थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि चालक नशे में था, कोई अज्ञात लोग उसका ई-रिक्शा चोरी कर ले गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें