फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सफाईकर्मी की पिटाई के बाद साथियों ने किया थाने का घेराव

Sat, 14 Dec 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बे में शनिवार शाम एक सफाई कर्मचारी को पीट दिया गया। इसे लेकर साथी सफाईकर्मी भड़क गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा निवासी जीतू ने बताया कि वह वर्तमान में नगर पंचायत में सफाई नायक के पद पर तैनात है। अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार को वार्ड संख्या 12 बढ़ौली में सफाई का कार्य करा रहा था। नाली की सफाई कराते समय वहां गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथी के साथ आया और नाली का पानी रोक दिया। बहाव रुकने के कारण नाली का पानी सड़क पर बहने लगा। जब हमने बंद नाली का पानी खोलने को कहा तो गालियां देने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द बोलते हुए पीटना शुरू कर दिया।
वहां मौजूद साथियों ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से साथियों ने मुझे बचाया, तब मैंने नगर पंचायत कार्यालय में घटना की जानकारी दी। हम सब लोग एकत्रित होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे, तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। काफी देर तक प्रदर्शन किया जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया गया है। सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें