एटा। थाना जैथरा के गांव खवा निवासी एक व्यक्ति पर 3 अगस्त की लगभग 9:30 बजे हमला कर दिया गया। उसके अनुसार वह अपने मित्र के घर केक लेकर जा रहा था। फगनौल मोड़ के पास पहले से खड़े लोगों ने जाति पूछकर चाकू व फरसे से प्रहार किए।
खवा निवासी करन सिंह ने बताया कि नगला हंसी में मित्र गौरव यादव के पुत्र का जन्मदिन था। केक लेकर जा रहा था। फगनौल मोड़ के पास तीन बाइक पर छह लोग मुंह बांधे खड़े हुए थे। उनके हाथ में धारदार हथियार व लाठी-डंडे थे। मेरी बाइक रुकवाकर पूछा कहां रहते हो और क्या नाम-जाति है? जब मैंने कहा कि खवा गांव में रहता हूं और नाम करन ठाकुर है, तो गालियां देते हुए बोले ठाकुर है इसको मारो और लाठी-डंडों से पीटते हुए चाकू व फरसा से हमला कर जान लेने का प्रयास किया।
किसी तरह से जान बचाकर नगला हंसी पहुंचा। वहां घटना के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।