फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वसूली करने गए बैंक प्रबंधक सहित तीन को पीटा

Mon, 05 Aug 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शृंगार नगर में केसीसी ऋण की वसूली करने गए बैंक प्रबंधक के बदसलू की करते हुए पीटा गया। बैंक मैनेजर ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार केनरा बैंक शाखा प्रबंधक निधौली कला ने बताया कि शृंगार नगर गली नंबर 5 निवासी शांति देवी के नाम पर 6.75 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड का ऋण है। सोमवार को वह उप शाखा प्रबंधक रजनीकांत चौबे व एक अन्य बैंक कर्मचारी को साथ लेकर वसूली के लिए गए। शांति देवी के मकान पर पहुंचकर उन्होंने आवाज लगाई तो अंदर से एक लड़की ने जवाब दिया।
दरवाजा खुलने पर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शांति देवी के नाम का ऋण वसूल करने आए हैं। यह सुनकर लड़की ने शोर मचा दिया तो मोहल्ले की बहुत से लोग आ गए और प्रबंधक के ऊपर हमला बोल दिया। अचानक बहुत से लोगों द्वारा पीटे जाने से प्रदीप कुमार और रजनीकांत चौबे घायल हो गए। साथ आए बैंक कर्मचारी ने बचाने का प्रयास किया और लोगों को जानकारी दी कि वह कोई चोर या गुंडा नहीं हैं बल्कि बैंक कर्मचारी हैं। तब कहीं जाकर लोगों ने उनको छोड़ा। पिटाई लगने से घायल हुए बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारी कोतवाली नगर पहुंचे। जहां पुलिस को सूचना देते हुए घटना की तहरीर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें