फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 21 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिले में तीन लाख से ज्यादा बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है, जो बच्चे आज दवा पीने से छूट गए, उन्हें सोमवार से गठित टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने स्थानीय मेहता पार्क रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के निकट जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेमनारायण सक्सेना के आवास पर बने पोलियो बूथ का उद्घाटन कर नौनिहालों को दवा पिलाकर की। इस मौके पर एसीएमओ डा. एसएस पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. भगवान दास भिरौरिया, डॉ. धु्रवेंद्र भदौरिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. अर्जित, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. सौरभ राजपूत, डॉ. यूनिस नवेद आदि के अलावा प्रेमनारायण सक्सेना, अनुपम जौहरी, प्रदीप बिसारिया, सुधीर सक्सेना, अमित जौहरी आदि मौजूद थे।
सीएमओ ने जिला अस्पताल स्थित दंत विभाग पर लगे पल्स पोलियो प्रतिरक्षण बूथ का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें