एटा। अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त अभियान चला रहा है। पिछले 15 दिनों में कार्रवाई तेज करते हुए तहसील प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर, लोडर व जेसीबी मशीनों को सीज कर भारी आर्थिक दंड लगाया है।
इसी अभियान के तहत नीरज वार्ष्णेय ने बीती रात थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम गढ़िया यादगारपुर में छापेमारी कर मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा। मौके से एक रीपर मशीन भी कब्जे में ली गई। वहीं रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम जिसुखपुर उर्फ नगला बरी में अवैध खनन में प्रयुक्त एक अन्य रीपर को भी जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने सभी मामलों में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।