फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने पूर्व पालिकाध्यक्ष को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद के बाहर पालिका ने एक दुकान एटीएम के लिए प्रस्तावित की थी। जिसे पालिकाध्यक्ष ने एक सभासद प्रतिनिधि को किराए पर दे दिया। एक अन्य सभासद की शिकायत पर एडीएम प्रशासन ने पालिकाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। सभासद बिजेंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नगर पालिका के सामने एक दुकान वर्ष 2016 में एटीएम खुलवाने के लिए बनाई गई थी।
विज्ञापन

जिसे अवैध तरीके से पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नंबर 26 के सभासद कांति देवी के पुत्र नीरज गुप्ता को आवंटित कर दिया। जबकि 11 जून को नगर पालिका की बोर्ड बैठक वाले दिन इस दुकान को खाली करा लिया गया था। वहीं बुधवार को इस दुकान को फिर से खुलवा दिया गया। शिकायत के आधार पर एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने राकेश गांधी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि अनियिमतता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें