फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैंक पर आरोप, बिना जानकारी के बना दिया क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव करतला निवासी व्यक्ति ने एक बैंक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि बिना अनुमति के 2 क्रेडिट कार्ड बना दिए गए। इनमें से 10 बार में लाखों रुपये की निकासी की गई। आरोप है कि तनाव के चलते उसे लकवे का अटैक भी पड़ गया।
विज्ञापन

थाना बागवाला के गांव करतला निवासी हंसराज सिंह शाक्य ने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि उसका जिला मुख्यालय स्थित एसडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में बचत खाता है। 2018 में बिना जानकारी दिए ही खाते से दो क्रेडिट कार्ड बना दिए गए। इनसे खाते में रुपये क्रेडिट कर 10 बार में 1047000 रुपये की निकासी कर ली।
इसके अलावा खाते में पड़े लगभग 60000 रुपये भी निकाल लिए। लिखा है कि दोनों क्रेडिट कार्ड अभी तक सुरक्षित रखे हैं और पिन नंबर तक नहीं बनाया है। कार्ड बनाने में सहमति तो ली ही नहीं गई, साथ ही मोबाइल पर कोई ओटीपी या अन्य प्रकार का मैसेज भी नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

2022 में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और बैंक की ओर से लगातार ही रिकवरी के नोटिस आ रहे हैं। इस मामले में शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें