फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव कुल्ला हबीबपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अनिल कुमार पुत्र राम सिंह निवासी बक्सीपुर थाना सकीट घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इधर, थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के पास पैदल जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार राजकुमार पुत्र शिशुपाल और लाखन सिंह पुत्र मुरली सिंह निवासीगण नगला खबा थाना मिरहची रात घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य हादसों में रामू पुत्र महाराज सिंह निवासी मरथरा थाना कोतवाली देहात और राहुल पुत्र मुनीष निवासी आरटीओ दफ्तर थाना कोतवाली देहात घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें