फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी में एसी-पंखा खराब, बच्चे-तीमारदार परेशान

विज्ञापन
एनआरसी में भर्ती मरीज बच्चों के साथ उनकी माताएं ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कुपोषित बच्चों का उपचार किया जाता है। इसके अलावा डायरिया पीड़ित बच्चों को भी यहां भर्ती किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच एनआरसी का एसी और पंखा खराब है। यहां भर्ती बच्चे और तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन

एनआरसी में 12 बेड हैं, सभी बेड पर बच्चे भर्ती हैं। बुधवार को दो बच्चों की छुट्टी हुई तो वेटिंग में चल रहे दो बच्चों को भर्ती कर लिया गया। मरीज यहां 10-10 दिनों से बच्चों को भर्ती कराकर उपचार करा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी एनआरसी के एसी को सही नहीं किया गया। इसकी वजह से बच्चों व तीमारदारों की हालत खराब हो रही है। बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. एबी सिंह एनआरसी आए तो तीमारदारों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। हालांकि एसी मरम्मत के लिए मिस्त्री को बुलाया गया, लेकिन सामान न होने की वजह से सही नहीं हो सका।
इन बच्चों का चल रहा है उपचार
एनआरसी में कुपोषण के शिकार बच्चों को भर्ती किया गया है। इनमें ब्लॉक निधौली कलां के गांव नगला दली निवासी मान्यता, बरिगवां निवासी मंदेश व रचना, गांव सुन्ना निवासी रिषभ, गांव गढ़वाला निवासी दीक्षा, मारहरा के गांव गिरौरा निवासी रागिनी व गांव जिन्हैरा निवासी कृष्णा, गांव बारथर निवासी रियांश, सकीट के गांव रामनगर निवासी प्रियल, शहर के मोहल्ला पंजाबपुरा निवासी माहिन, मारहरा दरवाजा निवासी साबिया और जलेसर क्षेत्र के गांव नगला मदारी निवासी पलक भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें