दशम पुस्तक मेले में सामूहिक नृत्य में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
एटा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे दशम पुस्तक मेले में रविवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आराध्या चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। पुस्तक मेले में रविवार को सामूहिक और एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सामूहिक नृत्य में पीडीएस इंटर कॉलेज अलीगंज पहले स्थान पर रहा।
वहीं ज्ञान सरोवर ग्लोबल एकेडमी दूसरे और महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में अलंकार संगीत विद्यालय की आराध्या चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की सोनी सक्सेना ने दूसरा और गंगा अकेडमी जूनियर हाईस्कूल की मानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस दौरान मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, शिव प्रताप सिंह, डॉ. मनोज यादव, राजेश यादव, चौधरी देवेंद्र सिंह यादव बंटी, मेधाव्रत शास्त्री, प्रदीप रघुनंदन, हरिश्चंद्र दुबे आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम एवं मंच संचालन संजय शर्मा ने किया।