फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विश्व ध्यान दिवस पर कई जगह लगे शिविर

Sun, 21 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में योग करते लोग। स्रोत संस्था
विज्ञापन
एटा। विश्व ध्यान दिवस पर रविवार को कई जगह शिविर आयोजित किए गए। इनमें लोगों ने ध्यान और योग का अभ्यास किया। साथ ही दीपक जलाए।
विज्ञापन

यश योग सेवा समिति के प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने कचहरी, पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन सहित अन्य स्थानों पर शिविर आयोजित किए। योग प्रेमी कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में आए।
महिला संरक्षक सुनीता गुप्ता, प्रांत महिला प्रभारी आशु वार्ष्णेय, सह महिला प्रभारी मंजू वार्ष्णेय ने अन्य योग प्रेमियों के साथ मिलकर अपने-अपने घरों से लाए घी के दीपकों को जलाकर गणेश मंत्र, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान ने ध्यान क्रिया करते हुए बताया कि मनुष्य जीवन बहुत अनमोल है। कई जन्मों के पुण्य कर्म करने के बाद यह शरीर मिलता है। हम इसको व्यर्थ गंवा देते हैं। अपने तन और मन को पवित्र बनाने के लिए हम योग, ध्यान, प्राणायाम करते हैं। पुलिस लाइन में सभी एक प्रशिक्षक एकत्रित हुए। वहां पर सभी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें