फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुरानी रंजिश में रहे युवक के कमर में मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थान पिलुआ क्षेत्र के नयाबांस गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक के कमर में गोली मार दी। इसके बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नयाबास निवासी अजय कुमार बृहस्पतिवार सुबह के वक्त शौच के लिए खेत में जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। गोली अजय की कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें अजीत (25), अजय (30), रामनरेश (49), नरेंद्र (17), प्रवीण (38), विनय (38), प्रवीण (34) और रणवीर घायल हो गए।
घायल अजय ने बताया कि जागेश्वर और उनके परिवार के योगेश, हरिनंदन, शिवकुमार और जागेश्वर के बेटे राजवीर ने उन पर हमला किया। अजय के अनुसार, इन लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था। फरवरी माह में भी इन लोगों ने मारपीट कर गोली चलाई थी, और बृहस्पतिवार को फिर हमला किया। सूचना मिलने पर पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अजय को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अन्य घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया दोनों पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश है। एक व्यक्ति को गोली लगी है करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें