फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अकीदत और उल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा

विज्ञापन
जैथरा में  नमाज के बाद लोगों के गले मिल मुबारकबाद देते पूर्व चैयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान । संवा
विज्ञापन
जैथरा। प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पारंपरिक अकीदत, उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चों, बुजुर्गों और जवानों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। नए कपड़ों में सजे नमाजियों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और जामा मस्जिदों में मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां हिंदू भाइयों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिला प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से पैनी नजर रखी गई, जिससे पूरा त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अलीगंज मार्ग स्थित मस्जिद में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदाकर एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिद पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अनुपम गुप्ता, आशीष शाक्य, अनुप्रिया बौद्ध, इदरीश खान, वारिस खान, वकील खान, इमरान खान, आदिल सैफी, कल्लू खान आदि ने गले मिलकर सभी को मुबारकबाद दी।

राजा का रामपुर में ईद के मौके पर पुलिस खासी मुस्तैद रही। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बकरीद की नमाज अदा की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने को थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह फोर्स सहित पूरे दिन गश्त करते देखे गए।
विज्ञापन


जलेसर में शहर इमाम मोहम्मद असलम ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। ईद पर राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने कैंप लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। समसपुर रोड स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज पढ़ी गई। ईद पर इस्लामनगर, मोहल्ला पठानान, मोहल्ला सादात, मोहल्ला ठगेलान, मोहल्ला मेमरान, मोहल्ला हथौड़ा सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में मकानों पर सजावट देखी गई। नमाज के समय एसडीएम पीयूष रावत, सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय राघव फोर्स सहित मौजूद रहे।

अलीगंज में मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे-बुजुर्ग-जवान सभी नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ने को ईदगाह और मस्जिद पर एकत्रित हुए। महिलाओं, बालिकाओं और युवतियों ने घरों में नमाज अदाकर नए कपड़ों में सजकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रही थी। एसडीएम जगमोहन गुप्ता और सीओ राजेश सिंह सुबह से फोर्स के साथ नगर का भ्रमण पर रहे। बसपा नेता जुनैद मियां ने कहा ईद-उल-अजहा त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है।

निधौलीकलां की जामा मस्जिद में नमाज अदाकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मौलाना मंसूर आलम से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। आरबी ग्रुप के ईद मिलन समारोह में पूर्व चेयरमैन देवलाल लोधी, डॉ. आरिफ वारसी, डॉ. रिहान फारूक, डॉ. जाकिर हुसैन डेजी आदि मौजूद रहे।
मारहरा में ईद के मौके पर डीएम अरविंद सिंह एवं एसएसपी डॉ. इलामारन के कस्बे में आने पर लोगों का उत्साह बढ़ गया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए कस्बे का भ्रमण कर बाजार में दुकानदारों से वार्ता की। सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन को चेक किया।
सकीट में नमाज अदा करने के बाद हिंदू-मुस्लिम धर्म के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। बधाई देने वालों में एसडीएम भावना विमल, सीओ नीतिश गर्ग, बीडीओ उमेश चंद्र अग्रवाल, प्रशांत यादव, वकील अंसारी, डॉ. कासिफ अली, नासिर मंसूरी, माजिद मंसूरी, शान मोहम्मद सहित अनेक लोग शामिल हैं।
-

जैथरा में  नमाज के बाद लोगों के गले मिल मुबारकबाद देते पूर्व चैयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान । संवा

जैथरा में  नमाज के बाद लोगों के गले मिल मुबारकबाद देते पूर्व चैयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान । संवा

जैथरा में  नमाज के बाद लोगों के गले मिल मुबारकबाद देते पूर्व चैयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान । संवा

जैथरा में  नमाज के बाद लोगों के गले मिल मुबारकबाद देते पूर्व चैयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान । संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें