फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेला देखने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 29 Mar 2026 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें महिला ने गांव के तीन युवकों को नामजद किया है।
विज्ञापन


महिला ने थाना पुलिस को बताया उसकी नाबालिग बेटी शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव की अन्य लड़कियों के साथ पड़ोस के गांव में रामनवमी का मेला देखने गई थी। रात नौ बजे गांव की अन्य लड़कियों वापस आ गईं, लेकिन पुत्री के नहीं आने पर उन्हें चिंता हुई।
जानकारी की तो गांव की लड़कियों ने बताया वह तो मेले से बहुत पहले ही चली आई थी। इस पर फोन पर संपर्क किए जाने पर बेटी ने रोते हुए बताया गांव का सूरज उसे बंबा पर ले गया था, यहां पर उसने और उसके दो साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी ने बताया इससे पहले भी सूरज उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें