फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश के भाई ने आत्महत्या के लिए उकसाने का लिखाया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नवदंपती की मौत के मामले में मृतका के मायका पक्ष पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक कैलाश के भाई ने रविवार की देर रात मुकदमा दर्ज करा दिया। डरा-धमका कर आत्महत्या करने के लिए विवश करने के आरोप लगाए हैं। थाना पिलुआ में तहरीर देकर मृतक कैलाश के भाई अंकित ने आरोप लगाया है कि भाभी संगीता ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद भाई कैलाश फरीदाबाद हरियाणा से रविवार को घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी भाभी के भाई धर्मेंद्र कुमार, गुड्डू, बीटू निवासी गांव नगला महारी थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस तथा प्रदीप कुमार निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ व दो अन्य लोगों ने डराया-धमकाया और आत्महत्या करने के लिए उकसाया। कैलाश धमकियों से बुरी तरह डर गया। उसने बस से उतरने के बाद हजारा सुन्ना नहर पुल के पास पेड़ पर अंगोछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले मायका पक्ष की ओर से दहेज हत्या का मामला कैलाश सहित पांच ससुरालीजनों पर दर्ज कराया गया था।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ कैलाश का अंतिम संस्कार
कैलाश का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम गांव पहुंचा। लोगों ने दंपती की मौत के बारे में सुना तो काफी संख्या में गांव पहुंच गए। यहां भीड़ बढ़ने की सूचना पर थानाध्यक्ष निधौली कलां हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और रात करीब 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें