फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुकान से घर जा रहे मैकेनिक की ट्रक की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
मृतक सोनू  का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। शहर के शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित केनरा बैंक के सामने बाइक मैकेनिक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर आ गए। बताया कि मृतक के पिता चाय की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाजीपुरा कोतवाली नगर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा सोनू (28) बाइक मिस्त्री था। बृहस्पतिवार की रात प्रतिदिन की तरह पैदल घर लौट रहा था। उसी समय शिकोहाबाद मार्ग पर केनरा बैंक की शाखा के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पिता व अन्य परिजन पुलिस की गाड़ी के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें