फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महाशिवरात्रि से एक दिन पहले सड़कों पर बम-बम भोले की गूंज

Sat, 14 Feb 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची/मारहरा/अलीगंज। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले बम-बम भोले की गूंज रही। रात भर कांवड़ यात्रियों की सेवा को शिवभक्त सड़कों पर डटे रहे। तीर्थ नगरी सोरों से आने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा में जिले की सीमा पर मिरहची कस्बे में शिवभक्त कैंप लगाकर उनकी सेवा में तत्पर दिखे।
विज्ञापन


मिरहची में दो दिनों से भक्तिमय का वातावरण है। राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए श्रद्धालु बटेश्वर धाम के लिए कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। कांवड़िये जयकारे लगाते हुए प्राचीन शिव मंदिर बटेश्वर की लंबी यात्रा तय कर रहे हैं। मारहरा में नदरई मार्ग पर भक्तों ने कांवड़ यात्रियों की सेवा को पांच दिवसीय कैंप लगाया था। जिसके समापन पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। डीजे की धुन पर बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए गुजर रहे कांवड़ यात्रियों का कस्बे में भव्य स्वागत किया जा रहा है। कस्बे और क्षेत्र के शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा को पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं। सकीट के थाना प्रभारी विदेश राठी ने कहा क्षेत्र के सभी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अलीगंज में मैन मार्केट के काली मंदिर परिसर में कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया गया है। शिविर में झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं। शिविर में दीपक गुप्ता, पुरुषोत्तम, बबलू, मनीष वर्मा आदि शिवभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें