एटा (ब्यूरो)। पुरानी बस्ती में शनिवार रात नीतू जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में पैर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल हुई युवती को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया है। घायल युवती की छह जुलाई को शादी है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी नीतू जैन पुत्री प्रमोद जैन के घर में शनिवार रात करीब 11 बजे संगीत कार्यक्रम चल रहा था। नीतू भी अन्य महिलाओं के साथ बैठी थी। तभी अचानक चली गोली नीतू के पैर में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। नीतू को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों का कहना है कि शायद कार्यक्रम के दौरान किसी ने खुशी-खुशी में फायर किया हो जो गोली उनके जा लगी हो, वहीं अन्य लोग भी तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।