फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान से शुरू हो जाएंगे विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादियों के मौसम की शुरुआत हो जाएगी। करीब पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद विवाह के मुहूर्तों की शुरुआत के चलते इस दिन शादियों की भरमार रहेगी। एकादशी से लेकर पूर्णमासी तक लगातार विवाह के मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से शादियों की तैयारी शुरू हो गई हैं। शादियों के साजो सामान की खरीदारी जोरों पर है। शादियों के सीजन को लेकर लोगों में भी उत्साह है। 24 नवंबर को नगर में दर्जनों शादियां हैं। नगर के मात्र दो गेस्ट हाउस के अलावा सभी धर्मशाला पहले से ही बुक हैं। वहीं जिन लोगों को गेस्ट हाउस या धर्मशालाएं नहीं मिली हैं, उन्हें बडे़ हाल और मैदान वाले स्कूल-कालेजों की बुकिंग करानी पड़ रही है। सभी टेंट और बैंडबाजे भी विवाह समारोह के लिए बुक हो चुके हैं। एक-एक बैंड मालिक और घोड़ी साजों के पास देवोत्थान के दिन के लिए दो से तीन बुकिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें