फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर फाड़ने पर क्षत्रिय महासभा ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा (ब्यूरो)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जीटी रोड स्थित एक कालेज पर लगे होर्डिंग्स को अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ देने पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 24 अक्तूबर को प्रात: आठ बजे राखी गेस्ट हाउस में होने वाले क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन को तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान जीटी रोड स्थित एक स्कूल के सामने लगे महासभा के बैनर को अराजकतत्वों द्वारा फाड़ देने को लेकर रोष व्यक्त किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पोस्टर फाड़ने वाले दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बैठक में महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीरा चौहान, मोंटू राघव, जुगेंद्र पाल सिंह, राजकुमार सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रशांत सिंह, रघुनाथ सिंह राठौर, अनिल सिंह, अमित चौहान, रामपाल सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें