फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मार युवक को सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर गांव के समीप सड़क किनारे अलीगढ़ के एक युवक को गोली मार घायलवस्था में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर के पास रविवार रात्रि सड़क किनारे एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल राकेश पुत्र रमेशचंद्र निवासी खकरई थाना मारहरा जनपद अलीगढ़ थानाक्वार्शी है। वह नगला देवी में पत्नी के साथ रहकर वाहन चलता है। आरोप है कि उसकी पत्नी के क्वार्शी निवासी पुष्पेंद्र के साथ अवैध संबंध हैं। इसकी जानकारी राकेश को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। उसका पत्नी से विवाद भी होने लगा। पुष्पेंद्र के बीच में पति को दीवार बनता देख पत्नी ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। पत्नी और पुष्पेंद्र ने राकेश को गोली मार दी। मरा समझ कर वह उसे सड़क किनारे फेंक गए। मामले की रिपोर्ट घायल युवक के परिजनों ने मलावन थाना में पत्नी सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें