फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Thu, 10 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक बरामद करने मेें सफलता हासिल की है। चंडीगढ़ की शराब को यहां खपाने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


एसपी हिमांशु कुमार को मोबाइल फोन पर रात्रि 11 बजे सूचना मिली कि तस्करी की अवैध शराब का ट्रक निजामपुर के जंगल खड़ा है। एसपी ने तुरंत ही कोतवाली निरीक्षक पदम सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को निजामपुर के जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस फोर्स को देख कर ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर साथियों के साथ फरार हो गया। यह पूरा ट्रक अंग्रेजी शराब से भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक से 473 पेटी अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल ब्रांड एवं 663 प्रीमियम बिस्की की पेटियां बरामद की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद हुई शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। पुलिस ने कब्जे में लिए ट्रक की कीमत का आंकलन भी 25 लाख रुपये किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आबकारी अधिनियम में यह मामला कासगंज कोतवाली में पंजीकृत किया गया है। इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं इसकी विवेचना पुलिस कर रही है। शीघ्र ही तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। बरामदगी के दौरान एसपी हिमांशु कुमार, एएसपी राधेमोहन भारद्वाज व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीआईजी अलीगढ़ गोविंद अग्रवाल ने पुलिस टीम के लिए पांच हजार रुपये और एसपी ने 2500 रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें